
बलरामपुर। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर अटल नगर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में व्यवसाय फिटर, मैकेनिक डीजल, विद्युतकार एवं कोपा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश हेतु अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना तथा न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक वेबसाइट cgiti.admission.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देश, नियम एवं विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व विवरणिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में संपर्क कर सकते हैं।



