September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

धान उठाव कार्यों की हुई गहन समीक्षा,उपार्जन केंद्रों से शीघ्र धान उठाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिले में धान उठाव को लेकर अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल ने संबंधित अधिकारियों, सहकारी समितियों एवं उपार्जन केंद्र प्रभारियों, राईस मिलर्स की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उठाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर श्री लाल ने कहा कि उपार्जन केंद्रों में भौतिक रूप से उपलब्ध धान का शीघ्र उठाव कर लेखा मिलान सुनिश्चित करें। उन्होंने उपार्जन केंद्रवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने एवं पारदर्शिता के साथ कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन उपार्जन केंद्रों में धान की मात्रा अधिक है, वहां संबंधित मिलर्स से समन्वय स्थापित कर शीघ्र संपूर्ण धान का उठाव कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी केंद्रों में पर्याप्त संख्या में हमाल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि उठाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप धान उपार्जन एवं उठाव कार्यों का प्रभावी संचालन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।


अपर कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन केंद्रों में धान की शॉर्टेज अधिक पाई पाई जाएगी, वहां तत्काल जांच कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक में जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी, उपार्जन केंद्र प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!