June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम सिधमा में किया गया पौधा रोपणप्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी,खाद्य विभाग ने भेदमी में 16 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त कर की कार्रवाईमोर गांव मोर पानी अभियान से जल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा बलरामपुर,भू-जल संवर्धन की दिशा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने किया श्रमदानबच्चों के बेहतर भविष्य की पहल, चिल्ड्रन पार्क में लिया गया हरियाली का संकल्प,कलेक्टर, एसपी,डीएफओ एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपणजिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का दिया संदेशबैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश,त्वरित निराकरण से हितग्राहियों को मिलेगा लाभरायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,संगठन मजबूती पर जोर,प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द,रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयग्राम सभा में ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पर दी गई विस्तृत जानकारी,,,भू जल स्तर बढ़ाने पाँच प्रतिशत मॉड्यूल अपनाने पर जोर…निर्दलीय जनप्रतिनिधि द्वारा भाजपा चुनाव चिन्ह के उपयोग पर संगठन सख्त,,,नोटिस जारी कर माँगा जवाब…विश्व पर्यावरण दिवस पर गेयुर हरीतिमा में पौधा रोपण,,,जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
BalrampurBussinesscrimeEducationjashpurlifestylepatthalganvpoliticsSurguja

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी,नियम विरूद्ध रेत उत्खनन पाये जाने पर 1 चैन माउंटेड मशीन जब्त

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अमला द्वारा विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत धौली लिबरा में संचालित रेत खदान का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना अनुसार कन्हर नदी के किनारे 1 चैन माउंटेड मशीन रेत उत्खनन में संलिप्त पाये जाने पर जब्त किया गया।
खनिज अधिकारी श्री राहुल गुलाटी ने जानकारी दी है कि जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पचावल स्थित पांगन नदी में वर्तमान में 03 खदान स्वीकृत एवं संचालित है। परन्तु विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना अनुसार पचावल रेत खदान में नियम के विपरीत मशीन से उत्खनन कार्य किया जा रहा था। जिस पर खनिज अमला द्वारा उक्त क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए पांगन नदी किनारे पोकलेन मशीन पाये जाने पर रेत उत्खनन में संलिप्तता के आधार पर जब्त किया गया है।
खनिज अधिकारी ने बताया कि पूर्व में जिले के रामानुजगंज, रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पचावल स्थित पांगन नदी से गौण खनिज साधारण रेत का अवैध खनन कर रैम्प/रास्ता बनाते हुये पाये जाने एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने के कारण जेसीबी वाहन को जब्त किया गया तथा उसमें शास्ति/समझौता 100000 (एक लाख रुपये मात्र) चालान के माध्यम से शासकीय कोष में जमा कराया गया। ग्राम पचावल से ही गौण खनिज रेत का अवैध भण्डारण करते पाये जाने एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने के कारण एक जेसीबी एवं हाइवा वाहन जप्त कर कार्यवाही की गई। तथा उसमें शास्ति/समझौता 42850 (बयालीस हजार आठ सौ पचास रूपयें मात्र) चालान के माध्यम से शासकीय कोष में जमा कराया गया।
उन्होंने बताया कि खनिज अमला द्वारा राजपुर, बरियों एवं शंकरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत महान नदी एवं गलफूला नदी में माह मई 2026 में 19 वाहनों को खनिज रेत का अवैध परिवहन में जप्त कर राजपुर और बरियों थाना/चौकी तथा पुलिस सहायता केन्द्र डिपाडीह के सुरक्षार्थ में दिया गया है।
जिले के विभिन्न अवैध परिवहन/अवैध उत्खनन/अवैध भण्डारण को चिन्हाकित करते हुए, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 152 प्रकरण दर्ज किये गये हैं, जिसमें 142 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 3502524 रूपये वसूली किया गया है। तथा 10 दर्ज प्रकरणों में नोटिस जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 12 प्रकरण दर्ज किये गये हैं, जिसमें 06 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 178880 रुपये वसूली किया गया है तथा 06 दर्ज प्रकरणों में नोटिस जारी किया गया है। वर्तमान में अवैध परिवहन/अवैध उत्खनन/अवैध भण्डारण में निरंतर कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!