September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

भारत बंद के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने गाँधी चौक पर किया धरना प्रदर्शन,,, सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। भारत मुक्ति मोर्चा एवं अन्य संगठनों के द्वारा मंगलवार को भारत बंद के राष्ट्रीय आह्वान पर राजपुर के गांधी चौक पर विभिन्न संगठनों ने तीन सूत्रीय माँगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।


          चुनाव प्रक्रिया में बैलेट पेपर लागू करने के और ओबीसी की जाती आधारित जनगणना न करके समस्त ओबीसी को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने की षड्यंत्रकारी केंद्र सरकार की नीति के विरोध में और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहब डॉ. भिमराव अम्बेडकर जी की संसद में की गयी घोर अवमानना के विरोध में 31 दिसंबर 2024 को राजपुर के गांधी चौक में धरना प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन के दौरान भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रान्ति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा ओ.बी.सी. (O.B.C.) की जाति आधारित जनगणना करने और उन्हें संख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी देने की माँग की गई। उन्होंने भारत बंद के आंदोलन को संज्ञान में लेकर भारत बंद के माध्यम से भारत की आम जनता के द्वारा रखी हुई सभी मांगों को पुरा करने के लिए उचित उपाय किये जाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।
धरना प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो तथा यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए राजपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!