September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurEducationjashpurlifestylepatthalganv

प्रधानमंत्री के कार्यकाल के सफलम 12 वर्ष पूर्ण होने पर महामाया मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना,,,एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण…

राजपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर के माँ महामाया मंदिर परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उपस्थित सामरी विधायक एवँ अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और देश की निरंतर प्रगति के लिए मंदिर परिसर में पुजा पाठ के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर मंगलकामना की।

          माँ महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरगुजा सांसद चिंतामणी महराज,सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल महामंत्री संजय सिंह किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी जनपद अध्यक्ष विनय भगत नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल शिवनाथ जायसवाल सहित अन्य लोगों ने मंदिर पहुँचकर माँ महामाया की पुजा अर्चना की।

आयोजन की शुरुआत माँ महामाया मंदिर के प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना के साथ कि गई। मंदिर के पुजारी राघवेंद्र पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ पुजा पाठ कराते हुए हनुमान चालीसा का पाठ कराया।धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के पश्चात, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं, भाजपा पदाधिकारियों और वन विभाग के अधिकारियों ने मंदिर परिसर में विविध प्रकार के पौधा रोपण किया। विधायक श्रीमती पैकरा ने पौधे को जल अर्पित कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।

       इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी मंडल महामंत्री बबलू यादव संतोष तिवारी अध्यक्ष बरियों जितेंद्र जायसवाल राजेश यादव अनिल तिवारी उदय यादव रिंकी सिंग रिंकू अग्रवाल गौरव उपाध्याय शंकर गोयल सुरेश यादव सुनील गुप्ता सहित वन मंडलाधिकारी अजय वर्मा मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविन्द्र लाल सहित वन विभाग के कर्मचारी,नगर पंचायत के कर्मचारी, भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता एवँ भारी संख्या में मातृशक्ति और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!