September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurEducationHelthjashpurlifestylepatthalganv

कलेक्टर के संज्ञान में आते ही एमएलसी एवं पोस्टमार्टम कार्यों के लिए की गई त्वरित व्यवस्था,बरियों एवं रघुनाथनगर में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित

बलरामपुर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथनगर में मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) एवं पोस्टमार्टम कार्यों के संचालन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों का मामला कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में एमएलसी एवं पोस्टमार्टम से संबंधित शासकीय एवं आपातकालीन कार्यों के सुचारू संचालन हेतु चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि आपातकालीन एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। नागरिकों को समय पर आवश्यक चिकित्सा एवं कानूनी प्रक्रियाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता को प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार तथा डॉ. आलोक मिश्रा को प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार के लिए ऑन-कॉल ड्यूटी सौंपी गई है। इसी प्रकार 100 बिस्तरीय अस्पताल वाड्रफनगर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीर सचान को आगामी आदेश तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथनगर में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपना मोबाइल फोन सदैव चालू रखें तथा सूचना प्राप्त होते ही तत्काल संबंधित स्वास्थ्य संस्था में उपस्थित होकर आवश्यक सेवाएं प्रदान करें। साथ ही ड्यूटी अवधि के दौरान बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर की गई इस त्वरित व्यवस्था से बरियों एवं रघुनाथनगर क्षेत्र में एमएलसी एवं पोस्टमार्टम संबंधी सेवाओं का संचालन और अधिक प्रभावी एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित हो सकेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!