November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
BalrampurEducationHelthjashpurlifestylepatthalganv

सुदूर अंचल ग्राम माकड़ पैदल पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम,मौसमी बीमारी का इलाज कर लोगों को किया जागरूक…

राजपुर। पहुंच विहीन ग्राम माकड मे स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा नदी पार कर तीन किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के जायसवाल एवं उनकी टीम के द्वारा वहां के लोगो मौसमी बीमारी का इलाज किया गया।

        बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऐसे दूरस्थ गाँव मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहाँ वाहन का पहुंचना कठिन था।इस कठिन परिस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन किलोमीटर पैदल चलकर ग्राम माकड़ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगो के मौसमी बीमारी का इलाज किया।

       शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारी के रोकथाम व बचाव जल सद्धिकरण,संस्थागतगत प्रसव,टीकाकरण सर्प दंश एवं साफ सफाई के बारे में जानकारी प्रदान की।

       शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों, मलेरिया, डायरिया, वायरल बुखार आदि से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई,साथ ही सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक एवं अंधविश्वास से दूर रहकर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में उपचार कराने हेतु जागरूक किया गया। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, नियमित हाथ धोने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा आसपास के वातावरण को साफ रखने के महत्व के बारे में भी बताया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान कर रोगों की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया एवं प्रयाप्त मात्रा मे आवश्यक दवाई मितानिन को दिया गया तथा किसी आपात स्थिति होने पर अपनी सुचना तंत्र को मजबूत रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!