June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती त्रिपाठी ने चांदो एवं सामरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण,दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजासामरी को मिलेगा नया तहसील भवन,कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यों की प्रगतिमिर्ची का पौधा तोड़ने को लेकर भाई भाई में विवाद पर टांगी से किया हमला,,,पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार…पशु क्रूरता एवँ अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारमोर गाँव मोर पानी महा अभियान,सरगुजा सांसद ने खेत में फावड़ा चलाकर जल संरक्षण के प्रति दिया जागरूकता का संदेशविभिन्न समस्याओं शिकायतों लंबित प्रकरणों एवँ विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 15 कोबलरामपुर पुलिस ने कुख्यात गाँजा तस्करी सहित एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार,करोड़ो का गाँजा सहित ट्रक को किया जप्त…सूपढाका में पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच पहुंचीं कलेक्टर,इमली के पेड़ नीचे लगी जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएंकेन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविरजोधपुर महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ,ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganv

विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जिले में 12 जून को स्कूल बसों की विशेष जांच,बसों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों का किया जाएगा सत्यापन

बलरामपुर। जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से 12 जून 2026 को जिले में संचालित निजी स्कूल बसों का विशेष भौतिक सत्यापन एवं जांच किया जाएगा। अभियान के तहत स्कूल बसों की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी।

जिले में बसों की जांच हेतु तीन स्थान निर्धारित किए गए हैं। साई स्टेडियम शंकरगढ़ में कुसमी, शंकरगढ़ एवं राजपुर विकासखंड के विद्यालयों की बसों की जांच होगी। हाईस्कूल मैदान वाड्रफनगर में वाड्रफनगर विकासखंड के विद्यालयों की बसों का निरीक्षण किया जाएगा। इसी प्रकार बालक हायर सेकेंडरी स्कूल रामानुजगंज में रामानुजगंज एवं बलरामपुर विकासखंड के विद्यालयों की बसों की जांच की जाएगी। सभी स्थानों पर निरीक्षण का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है।

जिला परिवहन अधिकारी ने जिले के सभी निजी विद्यालय संचालकों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपनी-अपनी स्कूल बसों को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान बसों के बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, पंजीयन पुस्तिका सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही वाहनों में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों एवं निर्धारित मानकों के पालन की भी जांच की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी ने संबंधितों को निर्धारित समय पर बसों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा है। अनुपस्थिति अथवा आवश्यक दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!