October 31, 2026 |

BREAKING NEWS

उल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातआत्मानंद स्कूल में आसाराम की तस्वीर वाली पुस्तक बांटने पर विवाद,DEO ने दिए जांच के आदेशरात में पहाड़ी कोरवा बालिका छात्रावास पहुँचीं कलेक्टर,कमरों में बैठकर छात्राओं से पढ़वाई हिंदी व अंग्रेजी की किताबें,बढ़ाया हौसलायूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान सहित ट्रेक्टर जब्तबलरामपुर में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता,‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार,मक्के के खेत से बाइक बरामद

बलरामपुर। कुसमी पुलिस ने साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नवडीहा निवासी प्रार्थी बिन्दु बुनकर 3 अक्टूबर 2026 को कुसमी साप्ताहिक बाजार आया था। इस दौरान अज्ञात चोर ने बाजार परिसर से उसकी हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 30 C 8515) पार कर दी। प्रार्थी की शिकायत पर कुसमी थाना पुलिस ने धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

​विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दस्तगीर अंसारी (उम्र 21 वर्ष, पिता मुरतुजा अंसारी, निवासी ग्राम गम्हारडीह, थाना शंकरगढ़) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में संदेही ने वाहन चोरी की बात स्वीकार कर ली।

​आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 12 अक्टूबर को झकमक नाला के पास स्थित एक मक्के के खेत से चोरी की गई मोटरसाइकिल विधिवत बरामद कर जब्त कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!