September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पत्रकार कल्याण संघ ब्लाक ईकाई का गठन,,,रंजीत सोनी बने ब्लाक अध्यक्ष…

राजपुर। पत्रकार कल्याण संघ बलरामपुर के दिशा निर्देश पर राजपुर में पत्रकार कल्याण संघ ब्लॉक ईकाई का गठन सोमवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में किया गया।

        पत्रकार कल्याण संघ का विस्तार करते हुए चुनाव प्रभारी राकेश जाटव की उपस्थिति में पत्रकार कल्याण संघ ब्लॉक ईकाई के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सचिव के लिए चुनावी प्रक्रिया पुर्ण की गई। स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित इस चुनावी प्रक्रिया में राजपुर ब्लाक के पत्रकार कल्याण संघ के सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रभारी राकेश जाटव की उपस्थिति में चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस चुनावी प्रक्रिया में ब्लाक अध्यक्ष हेतु वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण नाथ टोप्पो रंजीत सोनी संजय सोनी एवं राकेश जायसवाल ने अपनी दावेदारी पेश की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए खड़े चारों उम्मीदवारों ने आपसी सहमति के बाद रंजीत सोनी को सर्वसम्मति से पत्रकार कल्याण संघ ब्लाक इकाई हेतु ब्लाक अध्यक्ष पद पर चुना गया। वहीँ इस चुनाव में संजय सोनी उपाध्यक्ष एवं राकेश जायसवाल को सचिव पद पर निर्वाचित किया गया।चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद पत्रकार कल्याण संघ में खुशी का माहौल दिखा।

       चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष रंजीत सोनी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार कल्याण संघ की आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।पत्रकार साथियों के हितों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।संघ के नियमों का पालन करते हुए सभी पत्रकार साथियों के साथ सदैव खड़ा रहूँगा।

     इस दौरान पत्रकार कल्याण संघ के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सोनी,जिला कोषाध्यक्ष पुरन देवांगन,पुर्व ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण नाथ टोप्पो,देवबली सिंह टेकाम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!