July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

संयुक्त टीम द्वारा ग्राम अधौरा में रोका बाल विवाह…

बलरामपुर। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाईजर, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं चाईल्ड लाईन को जिले के क्षेत्रों में बाल विवाह राकने हेतु उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए हैं। 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया है, इस दिवस को बड़ी संख्या में विवाह सम्पन्न होते हैं। अतएव अन्य दिवसों के साथ-साथ विशेष रूप से अक्षय तृतीया को निगरानी रखने की आवश्यकता है की जिले में कही भी बाल विवाह न हो इसके लिए जिला प्रशासन सतर्क भी है। इसी कड़ी में सूचना प्राप्त हुई की विकासखण्ड बलरामपुर के अंतर्गत ग्राम अधौरा में बाल विवाह हो रही है। सूचना प्राप्त होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाईजर, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं चाईल्ड लाईन की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम अधौरा पहुंचकर बालक के माता-पिता एवं सगे संबंधियों को समझाईश देकर बाल विवाह होने से रोका गया। साथ ही वहां उपस्थित लोगों को बताया गया कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं अपितु कानूनन अपराध भी है। बाल विवाह के कारण बच्चों में कुपोषण, शिशु-मृत्यु दर एवं मातृ-मृत्यु दर के साथ घरेलू हिंसा में भी वृद्धि होती है। विवाह हेतु लड़के की उम्र 21 वर्ष तथा लड़की की उम्र 18 वर्ष निर्धारित है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत बाल विवाह करने वाले वर एवं वधु के माता-पिता, सगे-संबंधी, बाराती यहां तक कि विवाह कराने वाले पुरोहित पर भी कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। कोई भी व्यक्ति जो जानबूझकर ऐसी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करता है तो उसे दो वर्ष तक के कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 01 लाख रूपये तक हो सकता है।     जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि लड़के का उम्र 21 वर्ष तथा लड़की की उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात ही विवाह करें। यदि किसी व्यक्ति को बाल विवाह की जानकारी प्राप्त होती है तो जिला बाल संरक्षण अधिकारी मोबाइल नम्बर 9826278915 या टोल फ्री नम्बर 1098 पर कॉल करके एवं अपने ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, शिक्षक, कोटवार, तहसीलदार, थाना प्रभारी, पर्यवेक्षक एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता को अविलंब सूचित करें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!