September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

राजपुर न्यायालय में नए न्यायाधीश की पदस्थापना,,,अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत…

राजपुर। अधिवक्ता संघ ने व्यवहार न्यायालय राजपुर में आयोजित कार्यक्रम में नवपदस्थ व्यवहार न्यायाधीश श्री आलोक पांडेय का स्वागत किया।
     कार्यक्रम के दौरान स्वागत उद्बोधन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल ने दिया और कहा कि वास्तव में अधिवक्ता न्यायालय के धुरी के समान है जिनके बगैर न्याय दान की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राजपुर न्यायालय में माननीय उच्च न्यायालय ने पांचवें न्यायाधीश के रूप में पांडे जी की पदस्थापना की है। आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों के लिए न्याय दान की प्रक्रिया में और तेजी आएगी जिसमें सबको मिलकर समान रूप से काम करने की जरूरत होगी।


न्यायाधीश आलोक पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि सबके सहयोग से मामलों के निपटारे में तेजी से काम करने के साथ-साथ प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष ध्यान रहेगा,आगे उन्होंने कहा कि इस स्तर पर काम करने में तमाम विषमताओं के साथ काम करना पड़ता है इन सबसे ऊपर उठकर संघ के अधिवक्ताओं के सहयोग से बेहतर कार्य करने की पूरी कोशिश होगी।
आज के आयोजन में उपस्थित अधिवक्ताओं को अधिवक्ता उमेश झा अशोक बेक ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ के सचिव सुनील सिंह ने किया।
इस दौरान अधिवक्ता विपिन जायसवाल,रामनारायण जायसवाल,संजय पांडेय, शंकर अग्रवाल, सुनील चौबे,वीरेंद्र जायसवाल व अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!