
राजपुर। तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नही लग पा रहा है ऐसे ही एक तेज रफ्तार वाहन ने ओवरटेक करने के चक्कर मे मोटरसाइकिल को जबदस्त टक्कर मार दी।घटना में मोटरसाइकिल वाहन चालक को गंभीर चोटें आई है।घटना की जानकारी लगने पर स्थानीयों ने घायल को तत्काल राजपुर स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भर्ती कराया।

घटना मंगलवार शाम की है बासेन निवासी राजेश कुमार नगेशिया पिता चोपड़ा राम अपने किसी काम से राजपुर आया था। वापसी के दौरान जैसे ही वह राजपुर तहसील कार्यालय के आगे पहुँचा तभी सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल चालक राजेश नगेशिया को जबरदस्त टक्कर मार दी।घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया।घायल राजेश काफी देर तक घटना स्थल पर पड़ा रहा जिसके बाद जानकारी लगते ही जब तक पुलिस घटना स्थल पर पहुँचती उससे पहले ही राजपुर के तेजप्रताप सिंह(सीपू) विनय यादव संतोष दास एवं सौरभ उपाध्याय ने मानवता का मिशाल पेश करते हुए घायल को अपने वाहन से राजपुर स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भर्ती कराया।घटना में राजेश नगेशिया के सर में गंभीर चोटें आई है एवं पैर फ्रेक्चर हो गया है।घायल राजेश नगेशिया प्राथमिक शाला बासेन में चपरासी के पद पर पदस्थ है।



