November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

बलरामपुर। जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधि तथा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सही दवा-शुद्ध आहार अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक विशेष जांच एवं निरीक्षण कार्यवाही की जा रही है।
इस क्रम में औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 08 औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई तथा 19 दवाओं के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए। साथ ही दवा विक्रेताओं को नियमानुसार दवाओं के भंडारण, विक्रय एवं अभिलेख संधारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
         निरीक्षण के दौरान मां वैष्णवी मेडिकल एजेंसी, हानिया मेडिकल एजेंसी, मेहता मेडिकल, सक्ति मेडिकल, सजल मेडिकल एजेंसी, शंकर मेडिकल एजेंसी सहित अन्य मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई। जिले के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि केवल पंजीकृत मेडिकल स्टोर से चिकित्सक की पर्ची के आधार पर दवाईयां खरीदें। किसी भी प्रकार की समस्य होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन को सूचित करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!