September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनालाइफस्टाइलशिक्षा

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में बच्चों को दी गई आग से सुरक्षा व बचाव की जानकारी…

राजपुर। सोमवार को डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में बच्चों को आग से सुरक्षा व बचाव की जानकारी दी गई। आग क्या है, आग लगने का कारण, आग से बचाव, आग लगने के समय सावधानियाँ इत्यादि प्रश्नों के साथ शुरू हुआ फायर सेफ्टी डेमॉन्सट्रेशन।

   ग़ौरतलब है कि अग्नि सुरक्षा प्रदर्शन के तहत अग्निशमन अधिकारी रविंद्र टौंक के द्वारा शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को अग्निशामक उपकरणों की जानकारी दी गई तथा उन्हें उपकरणों के इस्तेमाल करने का सही तरीका भी समझाया गया। आग लगने के दौरान उस पर कैसे काबू पाना है और अपने साथ-साथ किसी दूसरे को भी कैसे सुरक्षित किया जा सकता है इन सभी चीज़ों की जानकारी क्रियात्मक ढंग से व विस्तारपूर्वक दिया गया। वास्तव में अग्निशामक यंत्र एक सक्रिय अग्नि सुरक्षा उपकरण है, जिसका उपयोग आपातकालीन स्थितियों में आग पर काबू पाने के लिए किया जाता है।दरअसल, अग्निशामक यंत्र से जो सूखा पाउडर निकलता है वो मोनो अमोनियम फास्फेट होता है। प्राचार्य आशुतोष झा ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कहीं आग लगने की ख़बर मिले तो हमें हिम्मत व सावधानी से काम लेना चाहिए।अगर घर में ऐसी घटना सामने आती है और तत्काल मौके पर अग्निशामक यंत्र उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में प्राथमिकतानुसार हमें रेत या कोई मोटे कम्बल को भिगोकर आग पर डालना चाहिए, इससे बहुत हद तक आग पर काबू पाया जा सकता है। इस दौरान बच्चे बेहद सक्रियता से सीखते नज़र आए तथा एक बच्चे ने अपने फीडबैक में कहा कि इस तरह की शैक्षिक गतिविधि हमारे जीवन में हमेशा उपयोगी साबित होती है आज हमने जो सीखा है,उसके प्रति हम हमेशा जागरूक बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!