September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न
आस्थाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुर

गरबा महोत्सव मे बिखरेगी सुर और संगीत का जादू,,,प्रसिद्ध गायक राधा श्रीवास्तव और अमित रंजन की सुरीली आवाज मे थिरकेगा जशपुर…

सुमित गुप्ता/जशपुरनगर। जगत जननी माँ दुर्गा की आराधना का महाउत्सव नव रात्रि पर अक्स (आकार कला संगम समिति) द्वारा आयोजित गरबा महोत्स्व की तैयारी अंतिम चरण पर है। समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन स्थल की साफ सफाई और टेंट सहित अन्य सुविधा जुटाने के लिए पूरी सिद्दत से लगे हुए हैँ। समिति के संयोजक सुनील सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन लगातार पिछले 18 वें साल से की जा रही है। इस आयोजन मे देश के दो प्रसिद्ध गायक राधा श्रीवास्तव और अमित रंजन की सुरीली आवाज का जादू बिखरेगा। उन्होंने बताया कि राधा श्रीवास्तव, स्टार प्लस मे प्रसारित कार्यक्रम दिल है हिंदुस्तानी के दूसरे सीजन की विजेता प्रतिभागी है और अमित रंजन महुआ टीवी के कार्यक्रम सुर संग्राम के विजेता हैँ। दोनों कलाकार 20 अक्टूबर की शाम 5 बजे शाम से, शहर के श्री हरि कीर्तन भवन के प्रांगण मे प्रस्तुती देगें। संयोजक सिन्हा ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या मे कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील की है।

 14 सौ से अधिक पंजीयन :- समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि महोत्स्व मे शामिल होने के लिए अब तक 14 सौ से अधिक प्रतिभागी, पंजीयन करा चुके हैँ। उन्होने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 19 अक्टूबर की शाम तक पंजियन करा कर,महोत्सव में शामिल हो सकते हैं। प्रतिभागियों का प्रशिक्षण लगातार जारी है। पूर्व में प्रशिक्षित हो चुके प्रतिभागियों को लगातार अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं,नए पंजियन कराने वाले को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा अलग से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बिना पंजियन के,गरबा नृत्य में शामिल नहीं हो सकेगें। सभी प्रतिभागियों के लिये आयोजन समिति ने विशेष पुरस्कार की व्यवस्था भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!