September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। सेवा संकल्प अभियान के तहत 01 से 07 अक्टूबर तक लगने वाले सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्धारित तिथि से पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर हेतु चिन्हित स्थलों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मुनादी सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि अधिकाधिक ग्रामीण शिविरों का लाभ उठा सकें।


‘‘सरकार आपके द्वार’’ की भावना पर आधारित इन शिविरों में केंद्र सरकार द्वारा चिह्नित 26 प्रमुख योजनाएँ शामिल की गई हैं। शिविरों में नागरिकों के आवेदन व शिकायतें प्राप्त कर यथासंभव मौके पर ही उनका निराकरण किया जाएगा, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा तथा स्वीकृति पत्र भी वितरित होंगे। विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएँगे, जबकि शेष प्रकरणों की कलेक्टर स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।


जिले के छह विकासखंडों में सात दिनों के भीतर कुल 34 शिविर लगेंगे। इनमें बलरामपुर, राजपुर और रामचंद्रपुर में सात-सात, कुसमी में पाँच तथा शंकरगढ़ और वाड्रफनगर में चार-चार शिविर शामिल हैं। पहले दिन 01 अक्टूबर को रखतापारा दोहना, ग्राम पंचायत रघुनाथनगर, बाजारपारा करौंधा, ग्राम पंचायत कोदिहा, दलधोवा-केरता-कपिलदेवपुर-सरनाडीह के पंचायत भवन तथा ग्राम पंचायत सनावल में शिविर आयोजित होंगे।


बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के शेष ग्रामों की नलजल योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को भौतिक सत्यापन के दौरान निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और कार्य की वास्तविक स्थिति की बारीकी से जाँच करने की बात कही। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में जल स्रोत उपलब्ध है और आवश्यक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें बिना विलंब प्रारंभ किया जाए।


कलेक्टर ने चावल जमा की स्थिति की समीक्षा के साथ एग्री स्टैक, सीएम हेल्पलाइन, पारस पोर्टल, जनदर्शन और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं लंबित मामलों का त्वरित और संतोषजनक निराकरण करने के निर्देश दिए। न्यायालयीन प्रकरणों तथा शिकायत निवारण की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अंत में कलेक्टर ने सभी विभागों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और समन्वित ढंग से कार्य करने की बात कही।


बैठक में अपर कलेक्टर आर.एन पाण्डेय,अभिषेक गुप्ता, सर्व अनुविभागीय अधिकारी व जिला स्तरीय अधिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!