September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभाग
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजन

राजपुर। विकासखंड के ग्राम बूढ़ाबगीचा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र महुआपारा हरिजनपारा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल रहे। इस अवसर पर नौनिहालों को खेल सामग्री का वितरण किया गया और अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर आत्मीयता से भोजन किया।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक राजपुर विकासखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में इस अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसका प्राथमिक उद्देश्य समुदाय को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ना और केंद्र के दैनिक संचालन व गतिविधियों में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल सामग्री मिलने से बच्चों में खेलकूद के साथ-साथ बुनियादी शिक्षा के प्रति भी स्वाभाविक रुचि जागृत होगी।

​बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) अमृता भगत ने जानकारी दी कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह पहल की जा रही है। इसका मुख्य केंद्रबिंदु बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सुधार पर है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और ग्रामीणों को दैनिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने, उनके पोषक तत्वों और नियमित सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया गया।

​इस आयोजन में उपसरपंच दीपेश गर्ग, पंच दिनेश सोनी, छोटू दुबे सहित आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!