September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

वन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदान
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

वन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्त

राजपुर(​बलरामपुर)। वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार वाजपेयी के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को विफल करते हुए ट्रैक्टर व कल्टीवेटर जब्त कर वन अपराध दर्ज किया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को शाम लगभग 04:00 बजे वन परिक्षेत्र राजपुर अंतर्गत गश्त के दौरान बीट लाऊ के कक्ष क्रमांक पी.-2844 में जॉनडियर ट्रैक्टर (मॉडल 5105) से लगभग 01 हेक्टेयर वन भूमि की अवैध रूप से जोत-कोड़ कर अतिक्रमण किया जा रहा था। वन अमले ने मौके पर दबिश देकर ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर को तत्काल जब्त कर लिया।

​जब्त किए गए बिना नंबर (सोल्ड) जॉनडियर ट्रैक्टर का अनुमानित मूल्य लगभग 5,00,000 रुपये तथा कल्टीवेटर यंत्र का अनुमानित मूल्य लगभग 7,000 रुपये आंका गया है। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क) एवं 33(1)(ग) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में संलिप्त गिरफ्तार आरोपी दामोदरपुर निवासी विश्वनाथ खलखो पिता बौधा से सघन पूछताछ की जा रही है।

​इस पूरी कार्रवाई में वन परिक्षेत्राधिकारी राजपुर अजय वर्मा, उप वनक्षेत्रपाल (परिक्षेत्र सहायक राजपुर) अमृत प्रताप सिंह, वनपाल श्रीमती रजिंता मिंज (परिसर दक्षिण अलखडीहा), वनपाल राजकुमार सिंह (परिसर उत्तर अलखडीहा), वनरक्षक पुनीत कुमार सिंह (परिसर राजपुर), वनरक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह (परिसर दुप्पी), वनरक्षक संजीव कुमार सिंह (परिसर अतौरी पश्चिम) तथा वनरक्षक धनंजय (परिसर लाऊ) की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!