September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

देश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेला

बलरामपुर। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी 33 जिलों के युवाओं को राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार से जोड़ने के लिए 07 एवं 08 अक्टूबर, बुधवार व गुरुवार को बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। प्रातः 10 से सायं 05 बजे तक चलने वाले इस मेले में बलरामपुर जिले के पात्र महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आमंत्रित हैं।


मेले में 25 राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ 5,031 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। प्रमुख पदों में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन व इलेक्ट्रीशियन के 750, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व नर्सिंग स्टाफ के 749, अप्रेंटिस ट्रेनी व क्वालिटी इंस्पेक्टर के 610, ऑपरेटर व पिकर-पैकर के 370, मशीन ऑपरेटर व असिस्टेंट के 250, बाइक राइडर व फील्ड एग्जीक्यूटिव के 250, मीटर इंस्टालर तथा ब्रांच मैनेजर व स्टोर कीपर के 200-200, कंप्यूटर व टेली कॉलर के 155 तथा डिलीवरी बॉय व सेल्स ऑफिसर के 100 पद शामिल हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता व अनुभव के अनुसार 8,000 से 35,000 रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएँ मिलेंगी। कार्यस्थल बलरामपुर जिला सहित प्रदेश के सभी जिलों के साथ पुणे, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और संभाजीनगर में होंगे।


मेले में शामिल होने के लिए आधार अपडेट जीवित रोजगार पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन सीजी रोजगार मोबाइल ऐप अथवा पोर्टल पर किया जा सकता है। अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 5 पासपोर्ट फोटो, जीवित पंजीयन पर्ची तथा बायोडाटा के साथ मेला स्थल पर उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बलरामपुर के दूरभाष 07831-796486 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!