September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनाबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनी

राजपुर(बलरामपुर)। तहसील कार्यालय से गांधी चौक तक बदहाल और खुदी पड़ी सड़क की मरम्मत न होने से नाराज तहसील अधिवक्ता संघ, राजपुर ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) राजपुर को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि सड़क का निर्माण कार्य तत्काल शुरू नहीं कराया गया, तो 30 सितंबर को व्यवहार न्यायालय के सामने दोपहर 2:00 बजे चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।

अधिवक्ता संघ के अनुसार, तहसील कार्यालय से गांधी चौक तक सड़क निर्माण के नाम पर ठेकेदार द्वारा मार्ग को लापरवाहीपूर्वक खोदकर छोड़ दिया गया है। इस अत्यंत जर्जर मार्ग को बनवाने के लिए संघ ने पूर्व में 9 सितंबर को भी एसडीएम को ज्ञापन देकर आग्रह किया था, किंतु अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

​इसी मुख्य मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) एवं व्यवहार न्यायालय स्थित हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और धूल के कारण रोजाना आने-जाने वाले मरीजों, आम नागरिकों, अधिवक्ताओं और न्यायालयीन पक्षकारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील से न्यायालय के बीच आवागमन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है।

अधिवक्ता संघ ने माँग की है कि ​व्यवहार न्यायालय से लेकर तहसील कार्यालय तक (लगभग 200 मीटर से कम दूरी) का निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर अविलंब पूरा किया जाए।गांधी चौक अथवा पानी टंकी तक के पूरे हिस्से की सड़क का निर्माण कार्य भी बिना देरी के कराया जाए।

​अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल एवं सचिव सुनील सिंह ने बताया कि संघ विवश होकर आंदोलन का रास्ता चुन रहा है। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर तथा थाना प्रभारी राजपुर को भी आवश्यक कार्रवाई व सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रेषित की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!