August 8, 2026 |

BREAKING NEWS

निर्मला प्राथमिक शाला में मूलभूत सुविधाओं को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापनप्रशासन की नवाचारी पहल “मिशन आचार्य”,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई कार्ययोजना के साथ हर विद्यालय बनेगा उत्कृष्टता का केन्द्रएग्रीस्टेक पंजीयन नहीं तो खाद-बीज और धान खरीदी सुविधा से हो सकते हैं वंचित,समय रहते कराएं एग्रीस्टेक पंजीयन, तभी मिलेगी कृषि योजनाओं की सुविधाआयुष्मान कार्ड महाअभियान में संकल्प,रणनीति और सतत मॉनिटरिंग से मिली गति,विशेष महाअभियान के पहले एवं दूसरे दिवस प्रदेश में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शनबिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और मालवाहक वाहन में सवारी ढोने पर चालानी कार्यवाहीछात्राओं को मिली साइकिल,अतिथियों ने किया शिक्षा के प्रति प्रोत्साहितसेवा सेतु में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्दाेष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई,वित्त मंत्री ने किया सेवा, समर्पण और तकनीक का सम्मानसुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारीक्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तारसीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबी
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदुर्घटनाराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

आमजनों से ठगी करने वाला गिरफ्तार,,,पुलिस ने किया दो लोगो पर कार्यवाही…

राजपुर। पुलिस ने ठगी के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया है।जानकारी में अनुसार आवेदक रामजीवन बखला निवासी पेण्डारी ने थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2019 में विजय कुजुर निवासी दामोदरपुर थाना शंकरगढ़ इसके पास आया और बोला कि मेरे लड़की का तबियत खराब है, देखने जाना है, बोलकर इसका मोटर सायकल क्रमांक सीजी 30 सी 0371 को छल पूर्वक मांग कर ले गया तथा किसी अज्ञात व्यक्ति के पास ब्रिकी कर दिया। इसी प्रकार मनिला लकड़ा से भी 64010/रुपये का ठगी किया था, तथा एक अन्य व्यक्ति मो. शमीम निवासी भदार थाना राजपुर से 2020 में स्कार्पियों वाहन CG 14-4001 को खरीदने हेतु सौदा तय कर गाड़ी का डेंटिंग पेंटिंग करवाने के नाम पर ले जाकर अंबिकापुर के जावेद अंसारी के साथ मिलकर कबाड़ में बेच दिया।उक्त दोनों मामले में पुलिस द्वारा आरोपी में खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी विजय कुजुर का पतासाजी किया तो आरोपी फरार रहता था। आरोपी को मुखबीर सूचना पर शंकरगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,तो उसके द्वारा उक्त मामले के अलावा भी कर्रा के कृष्णा सिंह का ट्रेक्टर ट्राली गिरवी रख पैसा का गबन करने, कुसमी से 01 व्यक्ति का बुलेरो वाहन लेकर एक्सीडेंट करने एवं शंकरगढ़ क्षेत्र से विभिन्न महिला स्व सहायत समूहों के महिलाओं से पैसा लेकर गबन करने की बात सामने आया जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है। मामले में आरोपी विजय कुजूर पिता मुंषी कुजूर उम्र 26 वर्ष जाति उरावं निवासी दामोदरपुर अखरापारा थाना शंकरगढ़ एवं जावेद अंसारी पिता पीर मोहम्मद उम्र 40 वर्ष जाति जुलहा निवासी वार्ड क्रमांक 23 महामाया पारा अम्बिकापुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।इस पुरे कार्यवाही में उप निरी. प्रमोद पाण्डेय, सउनि कृष्णा सिंह, प्र.आर. राजेन्द्र ध्रुव, आरक्षक रिंकू गुप्ता, नरेन्द्र कश्यप, नान्हेश्वर म.आर. अनुपमा कपूर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!