पूर्व मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जशपुर के तीनों विधानसभा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन,,,उमड़ा जन सैलाव…

सुमित गुप्ता/जशपुर। नामांकन की आखिरी दिन जशपुर जिले के तीनों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया दाखिल।इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह भी शामिल हुए।
नामांकन की आखिरी तारीख में जशपुर जिले के तीनों प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया।जशपुर जिले हमेशा से बीजेपी की गढ़ रही है यहां जशपुर विधानसभा की प्रत्याशी राय मुनि भगत को चुना गया है जो की वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वही कुनकुरी विधानसभा से दो बार सांसद रहे एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देवसाय को कुनकुरी विधानसभा से चुना गया है।पत्थलगांव सीट से वर्तमान संसद गोमती साय को टिकट दिया गया है तीनों प्रत्याशियों ने आज रमन सिंह की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिले की रैली में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया। डॉ रमन सिंह जशपुर की धरती पर आते ही सबसे पहले कुमार दिलीप सिंह जूदेव को याद कर उनके नाम का नारा लगाया और उनके सपनों को पूरा करने का वादा किया।चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि जशपुर जिला की मिट्टी और यहां के निवासी,बहुत ही सौभाग्यशाली हैं जो उन्हें दिलीप सिंह जूदेव जैसे महान व्यक्ति के साथ रहने और संघर्ष करने का अवसर मिला।डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भूपेश की लाबरा सरकार है। उन्होंने अपने भाषण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा कि यह भूपेश बघेल भ्रष्टाचार की सरकार है इसे हम उखाड़ फेकेंगे और पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जशपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक विनय भगत पर करोड़ों के ठेके का घोटाला एवं भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों के साथ मारपीट की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्ता के मद में चूर कांग्रेसी गुंडा गर्दी में उतर आए हैं। 17 नवंबर को जनता इसका जवाब जरूर देगी।उन्होनें,छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर जशपुर में मेडिकल कालेज खोले जाने का वादा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा करके इस वादे को पूरा किया जाएगा।
शहर के बाजारडांड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के साथ राजपरिवार के सदस्य और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह हेलीकाप्टर निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटा विलंब से जशपुर पहुंचे।



