September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

जिले के दोनों विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल,,, उमड़ा विशाल जनसैलाव…

बलरामपुर। दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि पर जिले के दोनों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाते हुए नामांकन दाखिल किया।वहीँ आज नामांकन के अंतिम तिथि के दौरान भाजपा सहित बहुजन समाज पार्टी आम आदमी पार्टी जनता जोगी पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशी सहित 12 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया।


     दूसरे चरण के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने भारी जनसैलाव के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। जिले के दोनों विधानसभा रामानुजगंज से रामविचार नेताम एवं सामरी से श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने अपना नामांकन दाखिल किया। बलरामपुर के हाई स्कूल ग्राउंड में हजारों की संख्या में जनसमूह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहूआ ने संबोधित करते हुए कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी को जिताकर लाते हैं तो यहीं इसी मंच पर जीत का जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार वाले कांग्रेस को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है और डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाना है। सांसद निरहुआ ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जहां भ्रष्टाचार ना हुआ हो। प्रधानमंत्री द्वारा गरीबो को दिए जाने वाले 16 लाख आवास मिलने थे उन गरीबों को कांग्रेस सरकार आवास नहीं मिलने दिया। अब निश्चित रूप से जनता ने यह तय कर लिया है कि यहां अब पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है और हमको भी उत्तर प्रदेश से बुलडोजर वाले बाबा इसलिए भेजे हैं की निरहुआ रिक्शावाला जाओ पहले रिक्शा पर नामांकन कराओ और वह जब जीत जाएंगे और भाजपा की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश से सीधे छत्तीसगढ़ बुलडोजर पहुंचेगी और जो भी भ्रष्टाचारी हैं उनके ऊपर बुलडोजर चलेगी।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!