November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर क्षेत्र में जमीन के दलाल सक्रिय,तहसील कार्यालय के आसपास रहता है इनका डेरा,,, कई शासकीय कर्मचारी भी संलिप्त…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में पिछले कुछ महीनो से जमीन के दलाल अत्यंत सक्रिय हो गए हैं। सरकारी जमीन और पट्टे की जमीन की तो दलाली हो ही रही है इसमें कई शासकीय कर्मचारी भी सक्रिय हैं जो अपना शासकीय काम छोड़कर जमीन की दलाली कर रहे हैं।
      राजपुर तहसील कार्यालय के ठीक बगल में ही उपपंजीयक कार्यालय की स्थापना हुई है और जब से यहां पर जमीन की रजिस्ट्री का कार्य शुरू हुआ है दलाल बेहद सक्रिय हो गए हैं। तहसील कार्यालय से लेकर कोर्ट और महुआ पारा स्कूल ग्राउंड इनका प्रमुख अड्डा बना हुआ है।जमीन की दलाली करने वाले पहले जमीन मालिक को अपने झांसे में लेते हैं जिसके बाद वे औने पौने दाम में पहले उसकी बिक्री कराते हैं फिर आपस में अपना हिस्सा बांट लेते हैं। जमीन के इस दलाली में कई शासकीय कर्मचारी भी लगे हुए हैं जो हमेशा तहसील कार्यालय के इर्द गिर्द देखे जा सकते हैं। इनका विभाग कोई और है लेकिन 24 घंटे यह लोग यहां मौजूद रहते हैं जिससे उनके कार्य शैली पर भी सवाल खड़ा होता है।
       विगत दिनों जिले के मदनेश्वरपुर में जमीन दलाली का कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें प्रशासन की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है और बलरामपुर कलेक्टर के निर्देश पर लगभग 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश भी जारी हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!