September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सड़क हादसे में बाल बाल बची,,,ट्राला को बचाने के चक्कर में काफिला वाहन एक दूसरे से टकराये…

राजपुर। छत्तीसगढ़ में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का वाहन एक ट्राला को बचाने के चक्कर मे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हालांकि इस दुर्घटना में मंत्री बाल बाल बच गई उन्हें किसी भी प्रकार का कोई चोट नही आई।जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस बरीयों पुलिस तहसीलदार मौके पर पहुँचगये और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को राजपुर रेस्ट लेकर आई।


        लक्ष्मी राजवाड़े आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुसमी में होने वाले फुटबॉल समापन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी जैसे ही उनका काफिला अम्बिकापुर राजपुर के बीच चरगढ़ के पास पहुँची तभी सामने से आ रही ट्राला क्रमांक NL 01 AH 8477 को बचाने के चक्कर मे सामने चल रहे फॉलो वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी।सामने फॉलो वाहन के अचानक ब्रेक लगाने के कारण उंसके पीछे चल रहे करीब चार वाहन आपस मे टकरा गए।महिला बाल विकास मंत्री के वाहन बीच मे होने के कारण उनका वाहन सामने जा रहे फॉलो वाहन से टकराया और उनके वाहन को पीछे चल रहे फॉलो वाहन ने भी पीछे से टक्कर मार दी।घटना में चार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के दौरान मंत्री अपने वाहन में झपकी लगने पर सो रही थी उन्हें कुछ समझ ही नही आया कि क्या हो गया।हालांकि इस घटना में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पूरी तरह से सुरक्षित है उन्हें कोई चोट नही लगी है।


       घटना की जानकारी लगते ही राजपुर के नव पदस्थ थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह बरीयों चौकी प्रभारी सुभाष कुजुर एवं तहसीलदार यशवंत कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे इसके बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को निजी वाहन से राजपुर रेस्ट हाउस लेकर लाया गया। जिसके बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े राजपुर रेस्ट हाउस में रुक कर मेडिकल जाँच उपरांत सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा के वाहन से कुसमी की ओर रवाना हो गई।पुलिस ने ट्राला वाहन के चालक को पकड़ लिया है और ट्राला को भी जप्त कर राजपुर थाने ले आई है।


       अभी कुछ दिनों पूर्व ही छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमें मंत्री रामविचार नेताम को काफी छोटे आई थी। इसके बाद आज पुनः छत्तीसगढ़ के महिला बाल विकास मंत्री का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।मंत्रियों के वाहनों के काफिले के लगातार दुर्घटनाग्रस्त होने से कहीं ना कहीं यातायात सुरक्षा पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।जब मंत्रियों के काफिला ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन कैसे सुरक्षित होंगे।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!