September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नवपदस्थ कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने किया पदभार ग्रहण,,,संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण…

बलरामपुर। नवपदस्थ कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने 26 नवम्बर 2024 को अपराह्न में संयुक्त जिला कार्यालय भवन पहुंचकर कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री कटारा संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक के पद पर कार्यरत थे। श्री कटारा 2013 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। इसके पूर्व कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के बलरामपुर पहुंचने पर नवीन विश्राम गृह में अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। श्री कटारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 12वें कलेक्टर हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद गुप्ता, श्रीमती इंदिरा मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शंकरगढ़,आनंद राम नेताम, कुसमी,करूण डहरिया, राजपुर, राजीव जेम्स कुजूर, जिला कोषालय अधिकारी संतोष सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

नवपदस्थ कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण :- जिले के नये कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, रीडर कक्ष, सभाकक्ष सहित जिला निर्वाचन कार्यालय, एन.आई.सी., समाज कल्याण विभाग, खनिज विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, उद्यानिकी विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, क्रेडा एवं पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी ली तथा कार्यालय की साफ-सफाई, दस्तावेजों का संधारण, नियमित रूप से करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर  आर. एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद गुप्ता, श्रीमती इंदिरा मिश्रा एवं जिला कार्यालय प्रमुख सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!