March 18, 2026 |

BREAKING NEWS

जनपद सभागार में शिक्षा समिति की बैठक,,,विकास खण्ड में प्रथम आने वाले छात्र सहित प्राचार्य का होगा सम्मान…पदीय गरिमा में विपरीत कार्य करने एवँ बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर प्रधानपाठक एवँ सहायक शिक्षक निलंबितप्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया,,,कोरवा आश्रम में बच्चों के साथ सामूहिक भोज के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल व भोजन वितरण…अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश,,,राजस्व से जुड़े प्रकरणों का पारदर्शी और समयबद्ध करें निराकरणअफीम की खेती के मामले में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता,,,गया एवँ झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार…बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित हो रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षणकिसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों का आयोजनएनएच 343 में दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत,,,दोनों चालक बुरी तरह घायल…आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने ड्रोन की मदद से हाईटेक तरीके से की छापामार कार्यवाही,,,दो आरोपी गिरफ्तार…सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बेस लाईन सर्वे के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय समिति का गठन,,,खनिज न्यास के तहत ग्राम पंचायतों में सर्वे कर बनेगी पंचवर्षीय और वार्षिक योजना…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ खनिज साधन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 (3) के नियम 15 के उपनियम (3 क) के अंतर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित व्यक्तियों एवं क्षेत्रों ग्राम/ग्राम पंचायतों का बेस लाईन सर्वे करने पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना और वार्षिक योजना तैयार कराए जाने हेतु कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
        जिला स्तरीय समिति में अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय अध्यक्ष, वनमण्डलाधिकारी आलोक कुमार वाजपेयी, अपर कलेक्टर एवं उप संचालक समाज कल्याण चेतन बोरघरिया सदस्य होंगे। इसी प्रकार सहायक आयुक्त, जिला रोजगार अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यान, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग बलरामपुर, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग रामानुजगंज, कार्यपालन अभियंता, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, खनिज अधिकारी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक अभियंता क्रेडा को सदस्य नियुक्त किया गया है।

जिला स्तरीय समिति के कार्य एवं दायित्व :-
         शासन एवं जिला स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर सर्वेक्षण हेतु उपयुक्त प्रारूप तैयार करना। विभाग से संबंधित बेसलाइन सर्वे के लिए आवश्यक प्रारूप, प्रश्नावली, दिशा-निर्देश, प्रशिक्षण मॉड्यूल, सामग्री एवं प्रस्तुतीकरण व सर्वेक्षणकर्ताओं, पर्यवेक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना। सर्वेक्षण कार्य की नियमित समीक्षा करना तथा कार्य की प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करना। सर्वेक्षण कार्य में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना। सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता की सतत निगरानी एवं मूल्यांकन करना। विभाग से संबंधित बेसलाइन सर्वे के अंतर्गत डेटा का संकलन, गैप एनालिसिस कर समेकित पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना तथा वार्षिक कार्य योजना तैयार कराना एवं तत्पश्चात जिला खनिज न्यास की शासी परिषद/प्रबंधकारिणी समिति के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करना है।

विकासखण्ड स्तरीय समिति का गठन :-
        इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय समिति में विकासखण्ड रामचन्द्रपुर, राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी के अंतर्गत संबंधित जनपद पंचायत के सीईओ को अध्यक्ष तथा संबंधित जनपद के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी तथा बीपीएम एनआरएलएम को सदस्य बनाया गया है।

विकासखण्ड स्तरीय समिति के कार्य एवं दायित्व :-
          विकासखण्ड स्तरीय नोडल जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर से निर्धारित तिथि अनुसार कार्यशाला आयोजित करना, सर्वेक्षण दल का गठन, जनपद स्तरीय कार्यशाला में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष प्रभावी सर्वेक्षण दल जिसमें सरपंच सचिव एवं दो ग्राम सभा के सदस्य, स्व-सहायता समूह के एक सक्रिय महिला सदस्य एवं अन्य विभागीय अमलों को सम्मिलित करना कार्यशाला में विभाग से संबंधित जानकारी सर्वेक्षण दल को देना, सर्वेक्षण दल को ग्राम स्तर पर सर्वे कार्य प्रणाली एवं डेटा संग्रहण की सही प्रक्रिया बताना एवं स्पष्ट मार्गदर्शन देना, सर्वे के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान करना, प्रशिक्षण एवं सर्वे की प्रगति की नियमित जानकारी जिला स्तर पर उपलब्ध कराना, सर्वे कार्य की नियमित समीक्षा एवं प्रगति की निगरानी करना, सर्वे कार्य में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करना, सर्वे में एकत्रित आंकड़ों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करना, सर्वे कार्य का नमूना आधारित भौतिक सत्यापन करना, आवश्यक होने पर स्थल निरीक्षण करना, सर्वे से संबंधित सभी अभिलेख, दस्तावेज, डेटा, फोटो एवं वीडियो का सुरक्षित संधारण करना, ग्राम/ग्राम पंचायत/नगरीय निकायवार डेटा संग्रहण, गैप का परीक्षण, पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना एवं वार्षिक योजना तैयार कर ग्राम सभा से अनुमोदन प्राप्त करना, प्रत्येक ग्राम/ग्राम पंचायत की पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना एवं वार्षिक योजना निर्धारित समय-सीमा में जिला स्तरीय समिति को प्रस्तुत कराना।

बेस लाईन सर्वे की समय-सीमा :-
       11 मार्च से 20 मार्च 2026 तक ग्राम पंचायतों में बेस लाईन सर्वे, गैप का परीक्षण, पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना एवं वार्षिक योजना तथा ग्राम सभा से अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। 21 मार्च 2026 को सर्वेक्षण दल द्वारा पंचवर्षीय परिपेक्ष्य योजना एवं वार्षिक योजना का ग्राम सभा से अनुमोदन उपरांत विकासखण्ड स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करना। 21 से 25 मार्च 2026 तक विकासखण्ड स्तरीय समिति द्वारा पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना एवं वार्षिक योजना का परीक्षण करना। 26 मार्च 2026 को विकासखण्ड स्तरीय समिति द्वारा पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना एवं वार्षिक योजना का परीक्षण उपरांत जिला स्तरीय समिति को प्रस्तुत करना। 26 से 31 मार्च 2026 तक जिला स्तरीय समिति द्वारा पंचवर्षीय परिप्रेक्ष्य योजना एवं वार्षिक योजना का परीक्षण। 1 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय समिति द्वारा पंचवर्षीय परिपेक्ष्य योजना एवं वार्षिक योजना का परीक्षण उपरांत जिला खनिज न्यास की प्रबंधकारिणी समिति के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करना।
       प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष प्रभावी क्षेत्र के सर्वेक्षण दल का जनपद स्तरीय कार्यशाला 10 मार्च को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत कुसमी, शंकरगढ़, राजपुर, रामचन्द्रपुर के संबंधित जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित होगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!