September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों का आयोजन

राजपुर। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।

     भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवँ सेवा कार्यों का आयोजन किया।इस अवसर पर सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में मरीजों को फल वितरित किया गया इसके पश्चात बढ़ती गर्मी एवँ चिलचिलाती धूप को देखते हुए गाँव से आये अन्नदाताओं (किसानों) का सम्मान करते हुए उन्हें छाते वितरित किए गए। वहीँ शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने कस्तूरबा आवासीय छात्रावास का भी दौरा किया और वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री (किट) प्रदान की गई।

     इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष गोपाल साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता और मंडल महामंत्री बालेश्वर यादव के साथ-साथ कई वरिष्ठ किसान और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के उत्तम स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!