July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एनएच 343 में दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत,,,दोनों चालक बुरी तरह घायल…

राजपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत गागर नदी आईटीआई कालेज के पास रविवार को दो ट्राला ट्रकों के आपस में भिड़ंत से भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक चालक अपने-अपने वाहनों में ही बुरी तरह फंसे रहे। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवँ पुलिस प्रशासन के सहयोग से दोनों चालकों को किसी तरह बाहर निकाला गया और उपचार हेतु राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।

रविवार को राजपुर से अम्बिकापुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में आई टी आई कालेज के पास दो ट्रेलर क्रमांक CG 30F 3787 एवँ BR 03 GU 8779 में आमने सामने जबदस्त भिड़ंत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारे लग गई।

      घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक पहाड़पुर निवासी विवेक कुमार एवँ ओबरा निवासी सद्दाम हुसैन ट्रकों के केबिन में बुरी तरह फंसे रहे। जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और मौके पर कार्य कर रहे जेसीबी वाहन की मदद से दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए राजपुर स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया। दोनों चालकों को पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं,हालांकि वे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!