September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित हो रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण

बलरामपुर। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित हो रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का औचक निरीक्षण,मोबाइल मेडिकल यूनिट में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, दवाइयों के स्टॉक, मरीजों के पंजीयन रजिस्टर तथा उपचार से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया।

बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह द्वारा विकासखंड बालरामपुर के ग्राम सीतारामपुर में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था तथा दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली ।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने मोबाइल मेडिकल यूनिट में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, दवाइयों के स्टॉक, मरीजों के पंजीयन रजिस्टर तथा उपचार से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, जांच सुविधाओं तथा गंभीर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने मोबाइल मेडिकल यूनिट निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्रामों में पहुंचने के निर्देश दिए।उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दूरस्थ एवं विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित करें।

    सीएमएचओ ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का मुख्य उ‌द्देश्य ऐसे दूर-दराज एवं वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जहां स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचना कठिन होता है। इस यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, सामान्य जांच, आवश्यक दवाइ‌यों का वितरण तथा स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश करते हुए कहा कि गांवों में आने वाले मरीजों का सही तरीके से पंजीयन कर उन्हें आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराए तथा जरूरत पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करे। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा।निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि इस यूनिट के माध्यम से उन्हें गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिल रही है।सीएमएचओ ने स्वास्थ्य अमले को मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पोषण संबंधी परामर्श एवं अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने को कहा ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!