July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अफीम की खेती के मामले में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता,,,गया एवँ झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार…

बलरामपुर/कुसमी। एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही में बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अफीम की खेती के मामले में बिहार राज्य के गया एवं झारखंड राज्य के चतरा से सरगना सहित 02 आरोपी गिरफ्तार। प्रकरण में 09 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।

प्रकरण की एंड टू एंड विवेचना एवं टैक्निकल साक्ष्यों के आधार पर बलरामपुर पुलिस की कई टीमें झारखंड एवं बिहार राज्य के कई संभावित स्थानों पर लगातार दे रही थी दबिस, अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा लगातार पुलिस टीमों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

पूर्व में थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ एवं थाना कोरंधा क्षेत्र के ग्राम तुरीपानी खजूरी में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती करने की सूचना पर बलरामपुर पुलिस द्वारा प्रशासन, एफ.एस.एल., एवं अन्य संयुक्त टीमों के साथ खेत में लगे अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती करना पाए जाने पर दोनों मामलों में (1) ग्राम त्रिपुरी से कुल 4344.569 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 4,75,00,000/ रूपये (2) ग्राम तुरीपानी खजूरी से कुल 1883.76 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 2,00,00,000/ रूपये का जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए दोनों मामलों में कुल 09 आरोपियों विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

     प्रकरण की गंभीरता एवं अपराध की प्रवृत्ति को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा प्रकरण की विधिवत विवेचना एवं प्रमुख आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु बलरामपुर पुलिस की पृथक-पृथक टीमों का गठन कर आरोपियों के छिपे होने के संभावित स्थानों पर रवाना किया गया था। प्रकरण की एंड टू एंड विवेचना एवं टैक्निकल मशीनरी से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा झारखंड एवं बिहार राज्य के कई संभावित स्थानों पर लगातार दबिस दी जा रही थी। इसी दौरान थाना कुसमी के अपराध क्रमांक 26/26 का आरोपी सरगना पैरू सिंह भोक्ता पिता मटूक सिंह भोक्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी सोमिया, थाना बाराचट्टी, जिला गया, बिहार को उसके निवास स्थान गया बिहार से तथा थाना कोरंधा के अपराध क्रमांक 04/26 के सरगना आरोपी भूपेन्द्र उरांव पिता भुनेश्वर उरांव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम चाया, पोष्ट कुन्दा, पंचायत बोधाडीह, जिला चतरा, झारखंड को उसके ग्राम चाया चतरा, झारखंड से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया गया है। दोनों आरोपियों को धारा 8,18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण में एंड टू एंड विवेचना लगातार जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!