September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया,,,कोरवा आश्रम में बच्चों के साथ सामूहिक भोज के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल व भोजन वितरण…

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन जिले में सेवा और सामाजिक कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मंडल ने कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

     प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर कोरवा आश्रम ग्राम चटनिया, जिला बलरामपुर में कोरवा जनजाति के बच्चों के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया गया तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बच्चों के साथ मिलकर खुशी साझा की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

      कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में बच्चों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

      इसी क्रम में शाम के समय जिला अस्पताल बलरामपुर में संस्था छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित सेवा कार्यक्रम “भारत मां की रसोई” में भी सहभागिता निभाई गई। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मंडल ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल एवं भोजन उपलब्ध कराया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

        इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विकास मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय आलोक सिंह ठाकुर जी किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम सभी उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। हम कामना करते हैं कि वे इसी तरह किसानों और समाज के हित में कार्य करते रहें। जिला स्तर पर हम सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में किसानों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”

      कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण, आश्रम के बच्चे तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस दिन को सेवा और सहयोग के रूप में मनाया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!