September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

बलरामपुर। शासकीय पॉलिटेक्निक रामानुजगंज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत भवन परिसर ताम्बेश्वरनगर में किया गया। शिविर 14 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्राचार्य डॉ. एस.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।
        कार्यक्रम में स्थानीय    जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक, ग्राम के गणमान्य नागरिक तथा एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस.पी. मिश्रा ने स्वयंसेवकों को शिविर की गतिविधियों में पूर्ण समर्पण के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से युवाओं के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता तथा लैपटॉप और स्मार्टफोन के आधारभूत संचालन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही तकनीकी शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट के संबंध में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।


        शिविर प्रभारी विनोद कुमार देवांगन ने बताया कि सात दिवसीय शिविर का थीम “नशामुक्त समाज के लिए युवा” रखा गया है। शिविर के दौरान प्रतिदिन सुबह योग एवं व्यायाम कराया जाएगा तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशामुक्त भारत, जल संरक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों पर आधारित प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
        उन्होंने बताया कि शिविर के अंतर्गत गांव के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, सामाजिक संदेशों पर आधारित वाल पेंटिंग तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही प्राथमिक शाला ताम्बेश्वरनगर के विद्यार्थियों के लिए पिट्ठुल, चम्मच दौड़ और कुर्सी दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों में अनुशासन, एकता और सहयोग की भावना विकसित हो सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!