September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सुशासन की दिशा में वन विभाग की पहल,,,पीवीटीजी समूह के मलकन कोरवा के घर के पास बोरिंग के साथ लगा हैण्डपंप…

बलरामपुर। वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे कोरवा समुदाय के लोगों को सुशासन शिविर से मिला लाभ,वन विभाग की पहल पर बोरिंग खनन के साथ लगा हैंडपंप।

       बलरामपुर वन परिक्षेत्र-धमनी अंतर्गत विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत ओरंगा के पहुंच विहीन सुदूर वनांचल क्षेत्र से लगा ग्राम-सेमरखोंचा में 9 पहाड़ी कोरवा का परिवार निवास करता है जहां कि कुल जनसंख्या लगभग 46 है। यहां पेयजल के लिए शुद्ध पानी का लम्बे समय से अभाव था। पीवीटीजी समूह सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से अत्यंत पिछड़े हुए है, इनकी पारंपरिक जीवन शैली आज के आधुनिक तकनीक से अभी भी काफी पीछे है। इनके एवं इनके परिवार के सामाजिक उत्थान एवं पेयजल संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में वन मण्डलाधिकारी आलोक बाजपेयी के पहल पर वन परिक्षेत्र-धमनी के वन प्रबंधन समिति-पीपरपान द्वारा मलकन कोरवा के घर के पास एक बोरवेल खनन् कराकर हैण्डपंप की स्थापना की गई है।

      हैण्डपंप की स्थापना से पीवीटीजी समुदाय के 46 सदस्यों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा एवं बारिस के मौसम से दूषित पानी पीने से होने वाली संक्रमित गम्भीर बिमारियों से बचाव हो सकेगा। जनहित के इस कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करने में एस.डी.ओ. प्रेमचन्द मिश्रा, रेंजर केशव राज खटकर, वनपाल रामकुमार यादव, वनरक्षक मनदेव प्रसाद गुप्ता एवं पवन प्रताप सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!