March 18, 2026 |

BREAKING NEWS

जनपद सभागार में शिक्षा समिति की बैठक,,,विकास खण्ड में प्रथम आने वाले छात्र सहित प्राचार्य का होगा सम्मान…पदीय गरिमा में विपरीत कार्य करने एवँ बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर प्रधानपाठक एवँ सहायक शिक्षक निलंबितप्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया,,,कोरवा आश्रम में बच्चों के साथ सामूहिक भोज के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल व भोजन वितरण…अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश,,,राजस्व से जुड़े प्रकरणों का पारदर्शी और समयबद्ध करें निराकरणअफीम की खेती के मामले में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता,,,गया एवँ झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार…बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित हो रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षणकिसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों का आयोजनएनएच 343 में दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत,,,दोनों चालक बुरी तरह घायल…आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने ड्रोन की मदद से हाईटेक तरीके से की छापामार कार्यवाही,,,दो आरोपी गिरफ्तार…सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्वतंत्रता दिवस परेड में पहली बार शामिल हुआ कोटवार वर्ग,,,कलेक्टर के प्रयासों से स्वतंत्रता दिवस पर कोटवारों को मिला मंच…

बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर वर्ष नई ऊर्जा, उत्साह और देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण होता है। लेकिन इस बार का स्वतंत्रता दिवस जिले के लिए ऐतिहासिक बन गया। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के प्रयासों और संवेदनशील पहल के कारण कोटवार वर्ग को पहली बार स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल होने का अवसर मिला।

       लंबे समय से कोटवार वर्ग की पहचान ग्रामीण व्यवस्था के आधार स्तंभ के रूप में होती रही है लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह के दौरान कोटवारों ने परेड कर अलग ही पहचान बनाई है। परेड में सुशील बुनकर के नेतृत्व में कोटवार वर्ग ने कदमताल करते हुए परेड किया। उनकी अनुशासित चाल और समर्पित भाव ने यह साबित कर दिया कि यदि अवसर मिले तो यह वर्ग भी अनुशासन, सेवा और देशभक्ति के क्षेत्र में बेहतर कर सकता है। स्वतंत्रता दिवस पर कोटवारों का परेड विशेष आकर्षण बना रहा। कोटवार वर्ग ने कड़ी मेहनत करते हुए अभ्यास कर परेड में बेहतर प्रदर्शन किया। सुशील बुनकर का कहना है कि पहली बार हमें अपना योगदान को दिखाने का अवसर मिला। और पहली ही परेड में मुख्य अतिथि के द्वारा कोटवार वर्ग परेड की सराहना करते हुए शील्ड भी दिया गया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है। आगे भी अवसर मिलने पर हम अपना बेहतर योगदान देंगे।

         स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री कटारा की पहल और सुशील बुनकर के नेतृत्व में कोटवार वर्ग की शानदार प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि समाज का कोई भी वर्ग छोटा नहीं होता, बस उसे पहचान और अवसर देने की जरूरत होती है।

       उल्लेखनीय है कि कोटवार वर्ग गांवों में सुरक्षा, अन्य कार्यों और प्रशासनिक सहयोग का दायित्व निभाता आया है। लेकिन इस स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री कटारा के प्रयासों से उन्हें पहली बार स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल कर सम्मानित करना शासन और प्रशासन की समावेशी सोच का प्रतीक है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!