September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

छत्तीसगढ़ की सबसे ऊँची चोटी पर फहराया तिरंगा,,,गौरलाटा की ऊँचाई पर देशभक्ति का परचम… राष्ट्रीय पर्व परयुवाओं का देश प्रेम…

बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर जिले भर में उत्साह का माहौल रहा। जिले के युवा ग्रामीणों में भी अनोखा उत्साह देखने को मिला जहां बलरामपुर जिले में स्थित छत्तीसगढ़ की सबसे ऊँची चोटी गौरलाटा के शिखर पर ग्रामीणों युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजरोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया। सुबह की पहली किरण के साथ युवा दल ने गौरलाटा की कठिन चढ़ाई शुरू की।चोटी पर पहुँचकर स्थानीय प्रशासन, युवा और ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। साथ ही भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे भी लगाए। इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि यह ध्वजारोहण उनके लिए गर्व का क्षण है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

         गौरतलब है कि गौरलाटा छत्तीसगढ़ की सबसे ऊँची चोटी है। जिसकी ऊँचाई लगभग 1227 मीटर है। यह चोटी न केवल जिले की शान है, बल्कि प्रदेश के लिए गौरवमयी धरोहर मानी जाती है।

सामरी विधायक ने कुसमी मण्डी प्रांगण में किया ध्वजारोहण :-

        सामरी विधानसभा क्षेत्र में भी इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और हर्षोल्लास का के साथ मनाया गया। क्षेत्र में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने कुसमी के मण्डी प्रांगण में ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया और उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस पर्व पर स्कूली छात्र-छात्राएँ, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी आम नागरिक शामिल हुए। ध्वजारोहण पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और नाटक पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

        अंत में विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा के द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करूण डहरीया, सहित अन्य जन मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!