November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

बलरामपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में 11 मई 2026, सोमवार को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि कार्यालय को निजी क्षेत्र की 05 कंपनियों से कुल 1096 रिक्त पदों की मांग प्राप्त हुई है, जिनकी पूर्ति हेतु यह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।
          उन्होंने बताया कि रोजगार विभाग के नवीन निर्देशानुसार रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन अब अनिवार्य रूप से ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का आधार से अपडेटेड एवं जीवित रोजगार पंजीयन होना आवश्यक है।
जिन अभ्यर्थियों का जीवित रोजगार पंजीयन वर्तमान में नहीं है, वे पहले ई रोजगार पोर्टल या erojgar.cg.gov.in या सीजी ई-रोजगार एप के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन कर सकते हैं। इसके पश्चात रोजगार मेला हेतु उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है या रोजगार मेला के दिन 11 मई 2026 को भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
आवेदन संबंधी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 9685672368 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ लें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!