September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित

बलरामपुरजिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि मेसर्स साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल बिलासपुर द्वारा प्रायोजित एवं केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर द्वारा 1000 जरूरतमंद युवाओं के लिए 4 माह का पूर्णतः निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन एवं कांउसलिंग की विस्तृत जानकारी के लिए सिपेट नोडल अधिकारी श्री निरज कुमार सार्बो मोबाईल नम्बर 9993788497, श्री गेंदा लाल दीवान मोबाईल नम्बर 9589566641 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।
संचालित निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा एवं रायगढ़ जिले के स्थानीय बेरोजगार युवाओं हेतु उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। साथ ही आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।
प्रशिक्षण के अंतर्गत मशीन ऑपरेटर-प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग, मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर-ब्लो मोल्डिंग, मशीन ऑपरेटर-प्लास्टिक्स एक्सट्रूजन, मशीन ऑपरेटर टूलरूम, मशीन ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर सीएनसी लेथ तथा मशीन ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर सीएनसी मिलिंग जैसे तकनीकी पाठ्यक्रम शामिल हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!