September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभाग
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शराब के नशे में चालक ने पहले मारी कार को टक्कर फिर जा घुसी घर में,,,बाल बाल बचे लोग…

राजपुर। पुलिस विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर वाहन मालिकों से वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करने की अपील कर रही है ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा लगातार शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई भी कर रही है परंतु वाहन चालक लगातार हो रहे दुर्घटनाओं के बाद भी शराब पीकर वाहन चलाना नहीं छोड़ रहे हैं।ऐसा ही एक घटना आज देर शाम देखने को मिली।

कुसमी मुख्य मार्ग ग्राम बुढाबग़ीचा में शराब के नशे में कार चालक ने अपने तेज रफ्तार कार को पहले तो एक खड़ी कार में ठोकर मारी उसके बाद पास के एक घर में घुस गया। इस दुर्घटना में गनीमत यह रही की किसी की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और वहां घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है।


       घटना देर शाम करीब पाँच बजे की है।फोर्ड कार क्रमांक AS 27 E 2857 के चालक शंकरगढ़ निवासी आशीष यादव राजपुर से शंकरगढ़ की ओर जा रहे थे।कार चालक इतना नशे में था कि वह कुसमी मुख्य मार्ग ग्राम बूढ़ा बगीचा में सुरेश सोनी घर के पास जैसे ही पहुंचा तो कार तेज रफ्तार होने के कारण चालक कार पर अपना नियंत्रण नही कर सका जिससे पहले तो वह सुरेश सोनी घर के सामने खड़ी उनके भाई अरुण सोनी के बलेनो कार को साइड से जबरदस्त टक्कर मारी जिसके बाद कार विपरीत दशा में घूम कर बबलू सोनी के घर में जाकर घुस गई।

घटना के वक्त वहां आसपास कई महिलाएं एवं बच्चे खड़े थे जैसे ही उन्होंने देखा कि तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर वहां खड़ी बलेनो कार को टक्कर मारी तो वहां खड़े लोग भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना में जहां दुर्घटना कारित कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं वहां खड़ी अरुण सोनी के बलेनो कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में बबलू सोनी के घर के सामने का हिस्सा भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद उन्होंने राजपुर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। वहीँ जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर चालक एवं उसके साथ बैठे सहयोगी को अपने साथ राजपुर थाने ले गई और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!