
राजपुर। जनपद पंचायत के ग्राम दुप्पी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं विधायक ने लोगो के लिए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ग्राम दुप्पी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस दौरान राजपुर जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 09 दुप्पी चौरा के जनपद सदस्य व जनपद उपाध्यक्ष सरिता जायसवाल द्वारा अपने क्षेत्र वासियों के बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए अपनी ओर से निःशुल्क एम्बुलेंस का तोहफा दिया है। कार्यक्रम के दौरान सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज एवं सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।वहीँ लोकसभा व विधानसभा में दुप्पी चौरा मरकाडाँड़ से लीड दिलाये जाने पर ग्रामीणों को पच्चीस हजार रुपये का इनाम दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला सहामंत्री संजय सिंह,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुलालाल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे जनपद उपाध्यक्ष सरिता जायसवाल धरमपाल जायसवाल शशिकला भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह,मुकेश गुप्ता छोटु जायसवाल प्रदीप जायसवाल मनोज अग्रवाल नरेन्द्र जायसवाल प्यारेलाल जायसवाल कमला सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



