September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

थाने में युवक की फाँसी लगाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति,,,उग्र भीड़ ने थाने में पथराव के साथ की गाड़ियों में तोड़फोड़….

बलरामपुर। जिले में बड़ी घटना सामने आई है बलरामपुर कोतवाली थाने में स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना के बाद बलरामपुर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है।उग्र भीड़ ने एनएच 343 में टायर जलाकर चक्काजाम कर दिया जिसके बाद थाने में हमला कर दिया।


      जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में एनआरएचएम के तहत चपरासी के पद पर पदस्थ संतोषी नगर निवासी गुरुचरण मंडल की पत्नी कुछ दिनों से गायब थी जिसको लेकर पुलिस लगातार गुरुचरण मंडल पर संदेह जताते हुए थाने में पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था।गुरुवार को भी उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।इसी बीच गुरुचरण मंडल ने थाने में ही फाँसी लगा ली।घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही लगी तो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने थाने में आकर जानकारी लेनी चाही परंतु उन्हें कोई जानकारी नही मिली।देखते ही देखते यह खबर पूरे बलरामपुर में आग की तरह फैल गई।जिसके बाद थाने के सामने ग्रामीणों की भीड़ जमा होना शुरू हो गया और ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई।उग्र भीड़ ने एनएच 343 में टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया।जिसके बाद ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने देखते ही देखते थाने में हमला बोल दिया।

भीड़ ने थाने के सामने रेलिंग को तोड़ते हुए थाने में पथराव शुरू कर दिया।उग्र भीड़ ने वहाँ खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आशु गैस के गोले भी छोड़े परंतु भीड़ नही हटी जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर करने लाठी चार्ज करना पड़ा।घटना के बाद से बलरामपुर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है और किसी अप्रिय घटना को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!