July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सरगुजा सांसद स्वामी आत्मानंद स्कूल के न्योता भोज में हुए शामिल,,,बच्चों को माता पिता की आदर करने की दी सीख…

राजपुर। विकासखंड मुख्यालय में संचालित पीएम श्री सेजेस स्कूल राजपुर में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद की उपस्थिति में न्योता भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम माँ सरस्वती छाया चित्र में दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।


     राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी के अगुवाई में सरगुजा सांसद का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।वहीँ स्कुली बच्चों द्वारा स्वागत गान एवं तिलक लगाकर सरगुजा सांसद का स्वागत किया गया।तत्पश्चात सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने स्कुली बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।


    न्योता भोज कार्यक्रम में पहुँचे सरगुजा सांसद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारे कल के भविष्य हैं शासन की योजना स्वरूप आज पीएम श्री सेजेस स्कूल राजपुर में न्योता भोज कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व पार्टी के लोग जाते हैं और बच्चों के साथ बैठकर बातचीत कर भोजन करते हैं। उन्होंने शिक्षा पर एक उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चों को हमेशा अपने माता-पिता का आदर सत्कार करना चाहिए। पीएम श्री सेजेस स्कूल में बीते दिन हुई छात्रों से पिटाई के मामले में उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी लेकर जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।


          नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने कहा कि न्योता भोजन करने से मया ओर दुलार बढ़ जाता है। बच्चे आने वाले कल के भविष्य हैं।उन्होंने कहा कि स्कुल के लिए नगर पंचायत हमेशा 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे किसी भी तरह की कोई समस्या होने पर नगर पंचायत से मदद ले सकते हैं।
         कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता ,कुसमी जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, अशोक सोनी, प्रदीप जायसवाल, सरपंच रवि प्रताप मरावी,सुरेंद्र यादव,जगवंशी यादव रमाकांत पांडे,अमरनाथ गुप्ता, वीरेंद्र जायसवाल, सुरेश जायसवाल, नागेश्वर राजवाड़े, बलराज यादव,अनिल गुप्ता, गोपाल साहु, रामेश्वर यादव,राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर जिला शिक्षा अधिकारी डी. एन. मिस्र एबीओ जतरु राम नागदेव स्कूल के प्राचार्य अरविंद गुप्ता सहित स्कुल के शिक्षक शिक्षिकायें एवं स्कूली बच्चे भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!