June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम सिधमा में किया गया पौधा रोपणप्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी,खाद्य विभाग ने भेदमी में 16 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त कर की कार्रवाईमोर गांव मोर पानी अभियान से जल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा बलरामपुर,भू-जल संवर्धन की दिशा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने किया श्रमदानबच्चों के बेहतर भविष्य की पहल, चिल्ड्रन पार्क में लिया गया हरियाली का संकल्प,कलेक्टर, एसपी,डीएफओ एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपणजिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का दिया संदेशबैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश,त्वरित निराकरण से हितग्राहियों को मिलेगा लाभरायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,संगठन मजबूती पर जोर,प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द,रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयग्राम सभा में ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पर दी गई विस्तृत जानकारी,,,भू जल स्तर बढ़ाने पाँच प्रतिशत मॉड्यूल अपनाने पर जोर…निर्दलीय जनप्रतिनिधि द्वारा भाजपा चुनाव चिन्ह के उपयोग पर संगठन सख्त,,,नोटिस जारी कर माँगा जवाब…विश्व पर्यावरण दिवस पर गेयुर हरीतिमा में पौधा रोपण,,,जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न,यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

बलरामपुर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री अभिषेक गुप्ता, सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने एवं सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में त्वरित सुधार कार्य करते हुए जागरूकता बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा संकेतक अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मार्ग पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल से आमजन, राहगीरों एवं आसपास के निवासियों को परेशानी होती है, इसलिए समय-समय पर पानी का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रीमती तोमर ने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे अनावश्यक रूप से यातायात बाधित न हो। उन्होंने विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट पहनने, सीमित गति से वाहन चलाने, नशा सेवन कर वाहन न चलाने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!