September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

क्रेशर प्लांट में दबने से नाबालिग को मौत,,,जाँच में जुटी पुलिस

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र के भिलाई स्थित एक क्रेशर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। क्रेशर प्लांट में सफाई के दौरान 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

         जानकारी के अनुसार बरियों क्षेत्र के भिलाई स्थित सिंघल क्रेशर में कार्य के दौरान क्रेशर के झरना की सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान वहां लगा करीब डेढ़ क्विंटल वजनी लोहे का कीप अचानक टूटकर बरगीडीह थाना लुण्ड्रा निवासी मजदूर अनमोल उरांव के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद किसी तरह घायल को मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने निकालकर उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

      घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच बताई जा रही है उस वक्त क्रेशर के झरना की सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान वहां लगा करीब डेढ़ क्विंटल वजनी लोहे का कीप अचानक टूटकर मजदूर के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि घायल को निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद उसे निजी वाहन से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।वहीँ बरियों पुलिस इस मामले की घटना के जाँच में जुट गई है।

        घटना के बाद इलाके में क्रेशर प्लांटों में नाबालिग मजदूरों से काम कराए जाने को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के कई क्रेशर प्लांटों में नियमों को ताक पर रखकर नाबालिगों से मजदूरी कराई जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!