September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध रेत एवं मिट्टी ईंट परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही,04 रेत एवं 2 मिट्टी ईंट वाहन जब्त

राजपुर। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग एवं संयुक्त टीम के द्वारा विकासखण्ड राजपुर के ग्राम गोपालपुर एवं ग्राम कर्रा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से रेत के 04 वाहन एवं मिट्टी ईंट के 02 वाहन को अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया।
       प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा विकासखंड राजपुर के गोपालपुर क्षेत्र में अवैध खनिज एक रेत वाहन एवं एक मिट्टी ईंट वाहन तथा ग्राम कर्रा क्षेत्र में तीन रेत वाहन, एक मिट्टी ईंट वाहन का परिवहन किया जा रहा था। खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की जांच की गई, जांच में आवश्यक दस्तावेज एवं वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहनों को जब्त कर राजपुर थाना को सुपुर्द किया गया। जिस पर खनिज नियम के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
        खनिज विभाग अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार निगरानी की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार खनिज संपदा के संरक्षण के लिए संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग करते हुए कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!