September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

वन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदान
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद स्तरीय कर्मा महोत्सव का आयोजन,,,विजेता टीम जिला स्तर कर्मा महोत्सव में होंगे शामिल…

राजपुर। गुरुवार को जनपद स्तरीय कर्मा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हायर सेकेंडरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया गया।

      कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा व अन्य जनप्रतिनिधयों के द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ छत्तीसगढ़ी महतारी के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत 70 ग्राम पंचायतों में 07 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजन किया गया था, जिसके पश्चात दिनाक 30 अक्टूबर को जनपद स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामों से चयनित 22 ग्राम पंचायत के टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कर्मा के 16 टीम, कर्मालीला में 02, शैला 03 और सेंधौ में 01 टीम/ प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ओकरा की टीम प्रथम स्थान पर रहा उन्हें 3100 ₹ एवं मांदर तथा द्वितीय पुरस्कार 2100₹ एवं मांदर देकर पुरस्कृत सम्मानित किया गया।

        कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागीयों के टीम को क्षेत्रीय विधायक माननीय श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा जी के द्वारा प्रत्येक टीम को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के दिया गया। जनपद स्तरीय कर्मा महोत्सव कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी टीम को जिला स्तर में भेजा जाएगा।

       कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक श्रीमती पैकरा पैकरा ने कहा कि यह कर्मा का कार्यक्रम सरकार के द्वारा लोक संस्कृति की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। यहां परंपरा हमारे मूल में है इसे आगे बढ़ाना होगा,भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन हो इसके लिए उन्होंने सरकार से भी आग्रह किया। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, विनय भगत आकाश अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

        इस दौरान जिला महामंत्री संजय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी, जिला सदस्य रवि प्रताप मरावी एवं जनपद सदस्यगण, बारियों मण्डल अध्यक्ष छोटू जयसवाल, राजपुर मण्डल अध्यक्ष जगवंशी यादव,बबलू यादव,संतोष पांडे अनिल तिवारी,गौरी शंकर अग्रवाल,अनिल दुबे सहित जनपद पंचायत के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे। इस जनपद स्तरीय कर्मा महोत्सव कार्यक्रम में कार्यक्रम के आयोजक जनपद पंचायत राजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम पश्चात जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा मुख्य अतिथि सामरी विधायक को स्मृति चिन्ह के रूप में मांदर वाद्ययन्त्र भेट किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से श्यामलाल गुप्ता, फूलमोहन राम, जानूराम सोनवानी, सुनील टोप्पो, रोहित टेकाम, गोविन्दनारायण सिंह, सिमोन खेस,मानसाय सीदार, श्रीमती शोभना एवं समस्त कारारोपण अधिकारीगण, सचिवगण सम्मिलित रहे।कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे ने अतिथियों सहित कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!