August 2, 2026 |

BREAKING NEWS

संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समितिडीजल तस्करी के मामले में फरार आरोपी हिरासत मेंलंबे समय से फरार मवेशी तस्कर गिरफ्तारविद्यार्थी विज्ञान मंथन से जुड़ेगा जिला, विज्ञान प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच,इसरो, वैज्ञानिक संस्थाओं के भ्रमण का भी मिलेगा अवसरग्रामवासियों ने सरपंच सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा,सात दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो पैदल जाएंगे उच्च न्यायालय…सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

साइबर सेल प्रभारी हिम्मत सिंह शेखावत निरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत,,,अति. पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं…

बलरामपुर। जिले में पदस्थ साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत हुए निरीक्षक के पद पर पदोन्नत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा हिम्मत सिंह के कंधे में स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत।

        पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के माध्यम से उप निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है, पदोन्नति आदेश जारी होने पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार में निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत की स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया, स्टार सेरेमनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक  कमलेश्वर भगत के द्वारा निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत के कंधे में स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक श्री हिम्मत सिंह को पदोन्नति पश्चात उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई, साथ ही पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त दायित्वों का निर्वहन बेहतर तरीके से किये जाने हेतु शुभकामनाएं दी गई है।

     स्टार सेरेमनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक कमलेश्वर भगत डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद किस्पोट्टा साइबर सेल की पूरी टीम एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!