August 2, 2026 |

BREAKING NEWS

संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समितिडीजल तस्करी के मामले में फरार आरोपी हिरासत मेंलंबे समय से फरार मवेशी तस्कर गिरफ्तारविद्यार्थी विज्ञान मंथन से जुड़ेगा जिला, विज्ञान प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच,इसरो, वैज्ञानिक संस्थाओं के भ्रमण का भी मिलेगा अवसरग्रामवासियों ने सरपंच सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा,सात दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो पैदल जाएंगे उच्च न्यायालय…सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले में मनाई गई लौह पुरूष की जयंती,,,राष्ट्रीय एकता दौड़ सहित एकता की दिलाई गई शपथ…

बलरामपुर। जिले में लौह पुरुष की 150 वीं जयंती पर एकता दौड़ हुआ आयोजित। विविधता में एकता का संदेश लेकर युवा, अधिकारी और नागरिकों ने लगाई दौड़, कलेक्टर ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ।

       बलरामपुर जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दौड़’ (रन फॉर यूनिटी) आयोजित की गई। एकता दौड़ पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान पर समाप्त हुई। दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग सहित युवा, अधिकारी-कर्मचारी व आमनारिकों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा व जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ किया।

       इस दौरान अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, चेतन बोरघरिया, आर. एन. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी,  सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व  छात्र-छात्राएं सहित आम नागरिक मौजूद रहे। दौड़ समाप्त होने के पश्चात खेल मैदान  में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने उपस्थित सभी लोगों को देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

         इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से देश की एकता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अधिकारियों ने भी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। सभी को सरदार पटेल जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस को भारत की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को स्मरण कर उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को बताया।

        उल्लेखनीय है कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष भी श्री पटेल की 150 जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। सभी वर्गों के लोगों ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव जैसी संकीर्णताओं को त्यागकर एकता का संदेश दिया। और दौड़ में भाग लेकर संकल्प दोहराया कि वे देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भावना को सदैव बनाए रखेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!