November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एक नवंबर को निशान यात्रा के साथ होगा भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव,,,श्याम संगीत की होगी प्रस्तुति…

राजपुर। नगर के बस स्टैंड स्थित घनश्याम गारमेंटस व लक्ष्मी हार्डवेयर के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया है।

       घनश्याम गारमेंट्स व लक्ष्मी हार्डवेयर के तत्वावधान में प्रति वर्ष श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाता रहा है इस कड़ी में इस वर्ष भी एक नवंबर दिन शनिवार को बस स्टैंड स्थित घनश्याम गारमेंट्स व लक्ष्मी हार्डवेयर के निवास स्थान पर भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस संकीर्तन महोत्सव में दिल्ली के गौरी अग्रवाल एवँ रूद्रपुर उत्तराखंड के हिमांशू पारिख द्वारा श्याम संगीत की प्रस्तुति देंगे। शनिवार को होने वाले श्याम संकीर्तन महोत्सव प्रारम्भ होने के पूर्व भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जो दोपहर 3:30 बजे नगर के माँ महामाया मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल तक जाएगी।इस महोत्सव में श्याम जी की विभिन्न झलकियां देखने को मिलेगी। श्याम संकीर्तन के दौरान श्याम जी की भव्य दरबार अखंड ज्योति छप्पन भोग इत्र की वर्षा एवँ श्याम रसोई जैसे विभिन्न कार्यक्रम देखने को मिलेगी। श्याम संकीर्तन का आयोजन शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होगा जो देर रात तक चलेगी। इस कार्यक्रम के आयोजक धनसीराम अग्रवाल मनोज अग्रवाल नरेश अग्रवाल(लीलू) प्रवीण अग्रवाल(टीटू) एवँ अभिषेक अग्रवाल(टिंकू) सहित कावेश गोयल मंत्र गोयल मयंक गोयल बर्बरीक गोयल श्याम गोयल एवँ उनके परिजनों ने इस भव्य श्याम उत्सव संगीत में समस्त क्षेत्र वासियों को शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!